Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

भष्ट्र रजिस्ट्रार पर निगरानी का शिकंजा, कई ठिकानों पर छापेमारी, लाखों की संपत्ति व ज्वेलर्स बरामद..

बिहार, पटना
भष्ट्र अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है इसी सिलसिले में आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी की टीम ने अब मोतिहारी के रजिस्ट्रार ब्रृज बिहारी शरण के ठिकानों पर छापेमारी की है । राजधानी पटना के फुलवारी स्थित मित्र मंडल कॉलोनी और शिवपुरी सहित मोतिहारी के सरकारी कार्यालय में ये छापामारी चल रही है.

निगरानी थाना में मामला दर्ज करने और विशेष न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद यह रेड चल रही है.निगरानी विभाग के विशेष सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार निगरानी विभाग को यह सूचना मिली थी कि मोतिहारी के रजिस्ट्रार ने अपने आय से अधिक संपत्ति अवैध रूप से कमाई है, जिसके बाद निगरानी थाना में मामला दर्ज कर उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी विभाग, विशेष निगरानी विभाग और आर्थिक अपराध इकाई द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में अब तक की मिल रही सूचना के अनुसार पटना आवास से लाखों की संपत्ति बरामद की गई है. इसके अलावा कई संपत्ति के कागजात और ज्वेलरी भी बरामद हुए हैं. हालांकि अभी छापेमारी चल रही है

Related posts

पत्नी ने दी पति को मुखाग्नि, कोरोना से पति की मौत के बाद अपनों ने भी छोड़ा साथ…

Bihar Now

बिहार में बेलगाम अपराधी, आरा में हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसाई समेत दो को मारी गोली, एक की मौत…

Bihar Now

Breaking : बेगूसराय में दिनदहाड़े लाखों की लूट, सीएसपी संचालक को लूट के दौरान मारी गोली… घायल का इलाज जारी….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो