Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : दरभंगा में बंद का असर दिखना शुरू, सड़कों पर हो रहा भयंकर बवाल… ‘खाकी’ वर्दी के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश, हो रही नारेबाजी…

इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है जहां जिंदा जलाने के मामले में तीन लोगों की मौत को लेकर दरभंगा बंद का असर दिखना शुरू हो गया है… दरभंगा के आयकर चौराहा सहित कई चौराहों पर जमकर बवाल जारी है.. इस दुखद घटना के विरोध में लोग सड़कों पर हैं..

दरभंगा के आयकर चौराहा पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है.. भाकपा माले और जाट पार्टी की ओर से दरभंगा बंद का असर दिखना शुरू हो गया है.. वहीं भाकपा माले के वरीय नेता राजीव चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती है और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जब तक नहीं होती है तब तक जन आक्रोश जारी रहेगा..

बता दें कि दरभंगा के नगर थाना एसीजेएम रोड में भू माफियाओं ने 10 फरवरी की देर शाम एक परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया था, जिसमें 3 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है ,जिसके बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है..

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Top Online Pokies And Casinos Of Australian

Bihar Now

“नीतीश मुक्त बिहार बनेगा, नीतीश का अब सरकार में कुछ नहीं चल रहा”…

Bihar Now

विधायक के आरोप पर MSU का जवाब, अपने नाकामियों को छिपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं जेडीयू विधायक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो