Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराष्ट्रीय

Big Breaking : दरभंगा पेट्रोल कांड का मुख्य आरोपी शिव कुमार झा गिरफ्तार, नेपाल के पास से हुई गिरफ्तारी…

इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां दरभंगा पेट्रोल कांड का मुख्य आरोपी शिव कुमार झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है… मुख्य आरोपी शिव कुमार झा की गिरफ्तारी मधुबनी नेपाल बार्डर के पास सहारघाट से हुई है.. साथ ही एक और अज्ञात तिरुपति राय को भी दरभंगा से आज गिरफ्तार किया गया है..

दरभंगा प्रभारी SSP अशोक प्रसाद ने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा कि मुख्य आरोपी शिव कुमार झा की गिरफ्तारी मधुबनी के सहारघाट से हुई है और तिरुपति राय की मदारपुर से गिरफ्तारी हुई है.. लेकिन शिव कुमार झा को गिरफ्तार कर कहां ले जाया गया है इस बात को बताने से एसएसपी ने इंकार किया है..

3 लोगों को जिंदा जला कर मौत के घाट उतारने में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है… बता दें कि दरभंगा में 10 फरवरी को शिव कुमार झा सहित तमाम भू माफियाओं ने एक परिवार पर कहर बरपाया था जिसमें 4 लोगों को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया था,  जिसमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है..

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

पटना में राशन के लिए होम डिलीवरी की हुई शुरुआत, ऑर्डर के लिए नंबर जारी …

Bihar Now

रात भर रणक्षेत्र में तब्दील रहा इंजीनियरिंग कॉलेज,सीनियर जूनियर छात्रों में तनातनी …

Bihar Now

“निजी विद्यालयों को बंद करने के वजाय इन्हें सुधारने हेतु कार्रवाई क्यों नहीं ?…शिक्षा माफिया की सरकार में भागी शिक्षा दारी औऱ दबदबा का परिणाम है ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था” …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो