Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में कार्यरत सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के घर विजिलेंस का छापा, आय से अधिक सम्पत्ति का मामला था दर्ज..

बेगूसराय में विजिलेंस की टीम समस्तीपुर जिले में कार्यरत सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार के घर सुबह से छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार पर आर्थिक अपराध शाखा में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है, जिसमें करीब आए से 2 करोड़ 17 लाख से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज कराया गया था। इसी को लेकर आज सुबह से बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर मोहल्ले में नवीन कुमार के आवास पर टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है।

बताया यह भी जा रहा है कि नवीन कुमार के ऑफिस समस्तीपुर जिले में भी टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है हालांकि अभी कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं फिलहाल 2 घंटे से छापेमारी जारी है छापेमारी के बाद ही स्पष्ट होगा उनकी आवास से क्या बरामद होता है या क्या सबूत मिलते हैं।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Breaking: बिहार में IPS ऑफिसर्स का तबादला, बदले गए कई जिलों के SP…

Bihar Now

सर्पदंश के बाद झाड़ फूंक के चक्कर में पांच वर्षीय मासूम की गई जान।

Bihar Now

नए साल के पहले दिन दर्दनाक हादसा,बिहार के 4 मजदूरों की महाराष्ट्र में जिंदा जलकर मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो