Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने किया पथराव, अफरा- तफरी का माहौल…

जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने पथराव किया
बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां जमीनी विवाद को लेकर फयरिंग की गई है. बदमाशों ने इस दौरान पथराव करने के बाद फायरिंग की है. जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने के बाद ठनाइय थाना मौके पर पहुंची और मामले की जाँच में जुट गई. इधर SDO ने फायरिंग होने की पुष्टि नहीं की है.

जानकारी के मुताबिक बिहारशरीफ के बनौलिया कुसुमनगर मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने फायरिंग और पथराव करने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अनुराग, सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी, सीओ धर्मेंद्र पंडित पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली

हालांकि अधिकारियों के पहुचने के पूर्व ही बदमाश अंडरग्राउंड हो गए. एसडीओ कुमार अनुराग ने फायरिंग की घटना से इंकार करते हुए जमीनी विवाद में हल्का फुल्का पथराव की बात बताया है. उन्होंने कहा कि होली जैसे पर्व पर गंगा जमनी तहजीब में खलल करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. FIR दर्ज कर दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कही है.

वहीं स्थानीय लोगों की माने तो दर्जन भर बदमाश मौके पर पहुंच कर फायरिंग और पथराव किया है. जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. लोग फायरिंग की आवाज सुन कर इधर उधर भागने लगें. सदर डीएसपी डॉ नोमानी ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है

Related posts

बिहार में एक बार फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 1080 नए मामले आए सामने…पटना में 486 नए मामले आए सामने…

Bihar Now

सरकारी अधिसूचना के बावजूद जिला शिक्षा विभाग पर कोई असर नहीं

Bihar Now

जेडीयू प्रत्याशी का अपने ही गांव में जबरदस्त विरोध, समर्थकों और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो