Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Exclusive : आरा में फिर कन्हैया के काफिले पर जोरदार हमला,कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त…

जन गण मन यात्रा के दौरान आर में जेएनयू के के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और माले नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला हुआ। कन्हैया का विरोध कर रहे लोगों ने उनके काफिले पर जमकर पथराव किया। इस दौरान कन्हैया के काफिले में शामिल कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना इलाके के बीवीगंज की है। जहां बक्सर में जनसभा को संबोधित कर कन्हैया आरा आ रहे थे। इसी क्रम में बीवीगंज के पास पहले से मौजूद लोगों ने उनके काफिले को रोककर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी की गई। जिसमें कई गाड़ियों के शीशे टूटकर बिखर गए। हालांकि इस हमले में कन्हैया बाल-बाल बचे।

27 फरवरी को पटना गांधी मैदान में CAA,NRC और NPR के विरोध में कन्हैया की जनसभा होने वाली है। इस जनसभा में लोगों को एकत्रित करने के लिए कन्हैया बिहार के सभी जिलों में जन गण मन यात्रा कर रहे हैं। आरा से पहले छपरा, सुपौल, कटिहार और जमुई में कन्हैया के ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है। जमुई में उनकी गाड़ी पर अंडे और मोबिल फेंके गए थे। जबकि कटिहार में जूता-चप्पल फेंककर कन्हैया का विरोध किया गया था।

Related posts

Bihar Now

Secure Pokies With Welcome Bonus You Win

Bihar Now

Best Online Gambling App New Zealand

Bihar Now