Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बेगूसराय में चार दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, करीब 16 सौ प्रतिभागी लेंगे हिस्सा…

बेगूसराय में कला एवं युवा संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शहर के एमआरजेडी कॉलेज में किया गया।

इस प्रतियोगिता में राज्य के 38 जिलों के करीब 16 सौ प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अंडर 14 अंडर 17 और अंडर 99 वर्ग की बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

12 मार्च से 15 मार्च तक चलने वाले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आज डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर और कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इन 4 दिनों में 113 मैच का आयोजन किया गया है ।

इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों के टीम ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता के बाद अंडर-14 अंडर-17, अंडर 19 का बिहार स्तर का एक टीम का चयन किया जाएगा जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि बेगूसराय में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता किया गया है जिसमें सभी जिलों के 1600 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं जिनके रहने और खाने-पीने के साथ मैच का आयोजन एमआरजेडी कॉलेज में ही किया गया है।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Breaking : मधुबनी में चार साल की बेटी संग एक महिला 6 दिनों से लापता, पुलिस नहीं कर रही FIR दर्ज, अभी तक कोई सुराग नहीं…

Bihar Now

DM व SSP ने गाँधी मैदान का किया निरीक्षण, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, एहतियात के तौर तमाम व्यवस्थाएं रहेंगी मौजूद…

Bihar Now

पटना में सिगरेट नहीं देने पर मिली मौत, दुकानदार और उसके भाई को अपराधियों ने मारी गोली….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो