Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी, सहरसा में कोर्ट कैंपस के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, एक शख्स को मारी गोली…

इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से सामने आ रही है जहां सहरसा सिविल कोर्ट के मेन गेट के पास अपराधियों ने फायरिंग की है। फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।गोलीबारी की घटना से वकील और कोर्ट कर्मी दहशत में हैं

।फायरिंग की इस घटना में सुशील यादव नाम के एक शख्स को गोली भी लगी है। बताया जा रहा है कि सुशील यादव थोड़े दिन पहले ही जमानत पर जेल से रिहा होकर बाहर आया था।वह कोर्ट किसी काम से पहुंचा था इसी दौरान उसे निशाना बनाते हुए अपराधियों ने गोली मारी।सुशील यादव आर्म्स एक्ट के मामले में जेल के अंदर था लेकिन उसे जमानत मिली और वह जेल से बाहर आ गया।

माना जा रहा है कि जख्मी सुशील यादव के साथ अदावत रखने वाले लोगों ने ही उस पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया।कोर्ट के मेन गेट पर कुल 3 राउंड फायरिंग हुई है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले बेखोफ अपराधी हथियार लैस होकर बाइक पर सवार होकर आए और अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया।घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से निकल भागे। सुशील यादव को गोली छूकर निकली है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

Related posts

List Of Australian Deposit Casino Pokies

Bihar Now

पटना समेत कई जिलों में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ बारिश…

Bihar Now

छठ महापर्व पर रिलीज होगी निर्माता निशांत उज्जवल,प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे की फ़िल्म “विवाह 3″…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो