Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : कांग्रेस नेता गणेश ठाकुर का निधन, “बूस्टर डोज” लेने के चंद मिनटों के बाद अचानक हुई मौत…. इलाके में छाया मातम…

बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है, जहाँ जिले के बेनीपुर के मझौड़ा गांव निवासी कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व बिजनेसमैन गणेश ठाकुर की मौत बूस्टर डोज लेने के चंद मिनटों के बाद अचानक हो गई .. जानकारी के मुताबिक, 67 वर्षीय गणेश ठाकुर आज अपने गाँव यानी मझौड़ा के मध्य विद्यालय में लगे शिविर में बूस्टर डोज लिए..

इसके बाद वो अपने घर आने के साथ ही लड़खड़ाने लगे.. जिसके बाद परिवार के लोगों ने उनको आनन फानन में अस्पताल ले गया, जहाँ से उनको दरभंगा DMCH रेफर अर दिया.. लेकिन वहाँ से होते ही उनकी मौत हो गई…

गणेश ठाकुर के निधन की खबर फैलते ही इलाके में मातम छा गया..गणेश ठाकुर के भांजा निरज कुमार ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि गणेश ठाकुर जी मझौड़ा गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में बूस्टर डोज लिए, जिसके बाद घर आते ही उनकी तबियत बिगड गई, जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई..

इसकी जानकारी तमाम स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारी को दे दी गई है.. उन्होंने कहा कि गणेश ठाकुर जी आज तक किसी तरह के मेडिसिन का सेवन नहीं करते थे और न ही अभी तक कोई बीमारी था.. बावजूद ये घटना अपने आप में एक सवाल है और ये जांच का विषय है…

वहीं बिहार नाउ लगातार दरभंगा सिविल सर्जन से इस घटना को लेकर पक्ष जानने की फोन पर कोशिश की, लेकिन फोन रिसिव नहीं होने की वजह से पक्ष सामने नहीं आ पाया…

सबसे बड़ा सवाल, कि बूस्टर डोज लेने के आंधे घंटे के अंदर अचानक मौत क्यों और कैसे  ?…..

Related posts

बीआरबीसीएल की नई पहल,एक कदम उज्ज्वल भविष्य की ओर… नैगम सामाजिक दायित्व के तहत हो रहा है बालिका सशक्तिकरण अभियान का आयोजन…

Bihar Now

CAB पर विरोध या “सियासी” चाल ?

Bihar Now

Breaking : बिहार के बगहा में बड़ा नाव हादसा, गंडक नदी के दीनदयाल नगर घाट के समीप घटी घटना, अभी तक 25 लोग लापता, 5 लोगों को निकाला गया सुरक्षित…नाव पर सवार थे कुल 30 लोग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो