Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सीवान में गैस लीक के बाद सिलेंडर ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर..

सीवान में एक मकान में गैस सिलेंडर में आग लगने से मासूम बच्चे समेत 7 लोग झुलस गए हैं।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।देर रात गैस लीकेज की वजह से सिलेंडर में आग लग गई और घर में सोए सभी लोग झुलस गए।सभी को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव की है।बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग सोए हुए थे।इसी दौरान गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई और परिवार सभी लोगों को अपने चपेट में ले लिया।जिससे छोटे छोटे बच्चे और महिला समेत 7 लोग झुलस गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।झुलसे लोगों में एक ही परिवार के हरेराम यादव, साधना देवी,हर्ष यादव,राजन देवी,अरशी,शालू और श्रवण यादव शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

राजेश कुमार, बिहार नाउ, सिवान

Related posts

जेडीयू नेता को मिली जान से मारने की धमकी, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

हरियाली को लेकर श्रृंखला के जरिए संदेश देने की कवायद…एक बार फिर इतिहास रचता बिहार !…

Bihar Now

बैकफुट पर आए केके पाठक, स्कूल के समय को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो