Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सारणमय रहा सोनपुर मेले का उद्घाटन समारोह,लंबे अंतराल के बाद हुआ मेले का आयोजन…

सोनपुर मेले को ऐतिहासिक बनाने वाले बरबट्टा निवासी स्वर्गीय लगन देव बाबू से क्या है जिला प्रभारी मंत्री सुमित सिंह का कनेक्शन क्यों चार दशकों के बाद फिर दोहराया गया इतिहास…

सोनपुर।2 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस वर्ष सोनपुर मेले का आयोजन हुआ है उद्घाटन सत्र कई मायने से ऐतिहासिक रहा पहली बार सोनपुर मेले के मुख्य मंच पर सारण से जुड़े मंत्री विधायकों की भरमार रही।

अतिथि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का गृह जिला गोपालगंज है जबकि विशिष्ट अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह सारण से सटे सिताबदियारा के मूल निवासी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सारण जिले के प्रभारी मंत्री सह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह का ससुराल सोनपुर है।

जबकि मंचासीन कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय छपरा के मरहौरा से विधायक हैं तथा श्रम मंत्री सुरेंद्र नाम गरखा से।डुमरी निवासी राजद विधान पार्षद डॉ सुनील कुमार सिंह का ससुराल सोनपुर ही है। सोनपुर मेले के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की जिम्मेवारी जिला प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह को मिलने से पुणे सोनपुर क्षेत्र के युवाओं में हर्ष व्याप्त था सुमित कुमार सिंह सोनपुर के दामाद हैं इ

कारण से पूरे मेला परिसर में सबसे ज्यादा बैनर पोस्टर उनके ही नजर आ रहे थे सोनपुर इलाके में प्रवेश द्वार पर जगह-जगह उनके समर्थकों के द्वारा तोरण द्वार बनाया गया था। सर्व विदित हो कि सुमित कुमार सिंह सोनपुर के बरबट्टा निवासी राजा साहब के नाम से मशहूर स्वर्गीय लगन देव बाबू के पुत्र वरीय अधिवक्ता ओम कुमार सिंह के दामाद है।

सोनपुर मेले के इतिहास में बाबू लगन देव सिंह का बड़ा योगदान रहा है। सोनपुर के बड़े जमींदारों में शुमार रहे स्वर्गीय बाबू लगन देव सिंह ने अपने निजी जमीन में कई गांव को बसाया सोनपुर के विकास में भी उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा सोनपुर स्टेशन केंद्रीय विद्यालय डीआरएम कार्यालय सब उनके ही जमीन में बना। कई दशकों के बाद उसी परिवार के दामाद सुमित कुमार सिंह को सारण जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है और यह पहली बार सोनपुर मेले के उद्घाटन सत्र में अध्यक्षता कर आकर्षण का केंद्र बने है।

मंत्री सुमित कुमार सिंह के निजी मीडिया प्रभारी अनूप नारायण सिंह ने बताया कि यह गौरवशाली क्षण था जब सोनपुर के माटी से जुड़े मंत्री सुमित कुमार सिंह मंच पर इस ऐतिहासिक मेले के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे पूरे इलाके के युवाओं में इस बात को लेकर हर्ष व्याप्त था लोगों ने स्वता ही जगह-जगह सुमित कुमार सिंह के समर्थन में तोरण द्वार बनाए थे।

मंत्री सुनील सिंह के समर्थन में युवराज सिंह ऋतुराज सिंह और राज सिंह के द्वारा बरबट्टा से लेकर सरकारी गाछी तक युवाओं के जत्थे के द्वारा मोटरसाइकिल जुलूस हुई निकाली गई थी। मंत्री सुमित कुमार सिंह के ससुर वरिष्ठ अधिवक्ता ओम कुमार सिंह ने कहा कि आज सोनपुर की धरती भी धन्य हो गई कई दशकों के बाद यह उनके परिवार के लिए भी गौरवशाली छन रहा जब परिवार का दामाद सोनपुर मेले के उद्घाटन सत्र के मंच पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहा था।

Related posts

RJD के कार्यकर्ताओं ने NH -31 को किया जाम…

Bihar Now

फक्र है अपने बेटे की शहादत पर, लेकिन शहादत जाया नहीं जानी चाहिए – शहीद के पिता…

Bihar Now

Profitable Pokies Online Australia

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो