Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सहरसा पुलिस ने लक्ष्मी प्रसाद यादव हत्याकांड का किया खुलासा, अपराधियों ने धारदार हथियारों से लक्ष्मी की कर दी थी हत्या…

*बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

सहरसा: एसपी लिपि सिंह ने बीते दिनों हुई लक्ष्मी प्रसाद यादव हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।प्रेसवार्ता के दौरान एसपी लिपि सिंह ने जानकारी देते हुए बताई की सदर थाना क्षेत्र के मिरटोला में बीते 20 अक्टूबर की देर रात चोरी की घटना को अंजाम देने के नियत से देर रात बदमाश मिरटोला पहुंचे थे इसी दौरान पंचर बनाने वाले दुकानदार लक्ष्मी प्रसाद यादव की नजर इन चोरों पर पड़ गई जिसके बाद चोरों को लगा कि कहीं ये हमारा फंडाफोड़ न कर दे इसी कारण चोरों ने पंचर दुकानदार लक्ष्मी प्रसाद यादव की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गए थे।

के बाद मृतक के पुत्र सुरेंद्र यादव के लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया वहीं इस हत्याकांड का उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई

इसी क्रम में पुलिस ने घटना में शामिल मोहम्मद शाहरुख,,,मोहम्मद जावेद,,,,मोहम्मद इमरान नामक तीनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही घटना में प्रयुक्त धारदार दो चाकू भी इनके पास से बरामद की गई है।गिरफ्तार सभी अपराधी गिरफ्तार सभी अपराधी मिरटोला के ही रहने वाले हैं।जिसे जेल भेजने की कवायद में पुलिस जुट गई है।

 

Related posts

ओडिशा ट्रेन हादसे पर एक्शन में PM; मोदी ने दिल्ली में बुलाई हाई लेवल मीटिंग, आज ही बालासोर पहुंच रहे, खुद जायजा लेंगे…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में वाहन चेकिंग के दौरान दरभंगा के ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर की गाड़ी से 18 लाख कैश बरामद, पटना से लौट रहा था दरभंगा…

Bihar Now

दरभंगा एम्स पर सियासी दंगल, BJP ने राज्य सरकार को बताया दोषी, तो JDU ने कहा – एम्स मामले पर राजनीति कर रही BJP…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो