Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा एम्स पर सियासी दंगल, BJP ने राज्य सरकार को बताया दोषी, तो JDU ने कहा – एम्स मामले पर राजनीति कर रही BJP…

जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने दरभंगा एम्स को लेकर बिहार में अभी भी गरमाई राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार दरभंगा में एम्स नहीं बनाना चाहती है एवं इस पर राजनीति कर रही है।

झा ने कहा कि माननीय नेता श्री नीतीश कुमार हर जगह मेडिकल कॉलेज बनवा रहे हैं। एम्स पटना (Patna AIIMS) में आया और अब अगला एम्स दरभंगा में हो, यह माननीय नेता की इच्छा है। पहले छह मेडिकल कॉलेज थे और अब गिनती बढ़कर 11 हो गई है।

झा ने कहा कि केंद्र सरकार दरभंगा में एम्स नहीं बनाना चाहती है बल्कि इस पर सिर्फ राजनीति करना चाहती है। बिहार सरकार ने शोभन बाइपास पर 151 एकड़ जमीन केंद्र सरकार को दी है।एम्स निर्माण के लिए राज्य सरकार की तरफ से जो जमीन दी गई है उसकी भराई और आसपास सड़क निर्माण का जिम्मा भी राज्य सरकार उठा रही है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र इस मामले में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।

झा ने आगे कहा कि दरभंगा एम्स के लिए प्रस्तावित जगह बहुत ही बेहतरीन है। अभी दो लेन सड़क है। बगल से ही 4 लेन रोड निकल रही है। लिहाजा लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। दरभंगा का भी खूब विस्तार होगा।

झा ने कहा कि केंद्र की मंशा स्पष्ट रूप से मात्र एम्स के नाम पर राजनीति करने की दिख रही है । दरभंगा एम्स को लेकर दरभंगा के  सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर एवं मधुबनी के  सांसद डॉ अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने राजभवन जाकर बिहार के राज्यपाल  राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाक़ात कर उन्हें एम्स निर्माण के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेताओं की इस मुलाक़ात पर  झा ने तंज़ कसते हुए कहा कि एक तरफ़ भाजपा के नेता ज्ञापन सौंप रहे हैं और दूसरी तरफ़ केंद्र की सरकार नहीं चाहती है कि दरभंगा में एम्स का निर्माण हो सके।  झा ने कहा कि केंद्र की सरकार के पास कोई नीयत और नीति नहीं है।

Related posts

BREAKING : प्रशांत किशोर ने सर्शत बेल लेने से किया इंकार, कोर्ट में पेशी पर मिली बेल… जेल जाएंगे प्रशांत !…

Bihar Now

मोबाइल सर्विलांस के आधार पर लूट कांड का उद्भेदन, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार…

Bihar Now

मॉनसून सत्र के दौरान हंगामे के बाद बीजेपी ने दोनों सदनों से किया वॉकआउट, थोड़ी देर में बीजेपी का विधानसभा मार्च, भारी तादाद में पुलिस बल तैनात….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो