Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा से MLC हरि सहनी होंगे बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, सम्राट चौधरी ने‌ सौंपी कमान …

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष को बदल दिया है। अब बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष नहीं होंगे। सम्राट चौधरी की जगह अब दरभंगा के MLC हरि सहनी होंगे…

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ विधान परिषद में विरोधी दल के नेता की जिम्मेवारी भी सम्राट चौधरी संभाल रहे थे लेकिन अब बीजेपी एमएलसी हरि सहनी को बीजेपी ने विधान परिषद में विरोधी दल का नेता बना दिया है।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में खुद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसका औपचारिक एलान किया और हरि मांझी का नेता विरोधी दल के रूप में स्वागत किया।

बता दें कि दरभंगा से भाजपा के एमएलसी अर्जुन सहनी का कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछले साथ बीजेपी ने दरभंगा सीट से हरि सहनी को एमएलसी बनाया था। हरि सहनी करीब तीन दशक के दौरान संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं।

हरि सहनी दरंभगा के जिला परिषद अध्यक्ष रह चुके है। संगठन में दो-दो बार दरभंगा के जिले के जिलाध्यक्ष और 2015 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर बहादुरपुर से चुनाव लड़ चुके हैं। एमएलसी बनने के बाद अब पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।

 

Related posts

भागलपुर में फिल्मी अंदाज में मनचलों ने बीच बाजार में की बमबाजी, ‌जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

जहाँ शाह वहाँ राह: पूर्वोत्तर की समस्याओं का स्थाई समाधान निकालते अमित शाह…

Bihar Now

Big Breaking :प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुखिया की गोली मारकर हत्या,नदी किनारे पहले से घात लगाए अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम……

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो