Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में 33 BDO का ट्रांसफर,कई प्रखंडों के बदले गए प्रखंड विकास पदाधिकारी, पढ़िए पूरी खबर…

इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां सरकार ने 33 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला किया है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बड़े पैमाने पर अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इससे पहले सोमवार को भी दो दर्जन से अधिक IAS अफसरों का तबादला किया गया था. जिसमें 12 जिलों के डीएम के भी नाम शामिल थे…
ग्रामीण विकास विभाग ने मंगलवार को 33 BDO का तबादला किया है. चंदन कुमार चक्रवर्ती को गया जिले के केतन कुप्पा प्रखंड, अमिता कुमारी को अतरी प्रखंड, संजय कुमार राय को मोकामा प्रखंड, अजीत प्रसाद को पश्चिम चंपारण के लोरिया प्रखंड, पंकज कुमार बांका के बॉसी प्रखंड, आनंद मोहन को मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड, अमरजीत कुमार को वैशाली के भगवानपुर प्रखंड, संजीव कुमार को सीतामढ़ी के परिहार प्रखंड, निवेदिता को सीतामढ़ी के चोरौत प्रखंड, सुनील कुमार मिश्र को कटिहार के आजमनगर प्रखंड, प्रदीप चौधरी को गया के कोच प्रखंड, संजय कुमार को दरभंगा किरतपुर प्रखंड, निलेश कुमार को नालंदा के करायपसुराय प्रखंड की जिम्मेदारी दी गई है.
इस अधिकारियों के आलावा रितिका सहाय को पटना के अथमलगोला प्रखंड, अश्विनी कुमार को पूर्णिया के बरहराकोठी प्रखंड, अनुपम कुमारी को पूर्वी चंपारण के छोड़ादानों प्रखंड, अब्दुल कयूम को पूर्वी चंपारण के चकिया प्रखंड, सतीश कुमार को भागलपुर के बिहपुर प्रखंड, सम्राट जीत को मधुबनी के घोघरडीहा प्रखंड, आलोक कुमार को मधुबनी के खुटौना प्रखंड, हरि ओम शरण को लखीसराय के रामगढ़चौक प्रखंड, अर्चना कुमारी को वैशाली केसरी प्रखंड, यसुफ़ सिराज को वैशाली के राजापाकर प्रखंड, आशीष कुमार को शिवहर के पुरनहिया प्रखंड, मोहम्मद वशिक हुसैन को शिवहर के पिपराही प्रखंड में तबादला किया गया है.

ग्रामीण विकास विभाग ने राकेश कुमार को शिवहर के शिवहर सदर प्रखंड, प्राकृति नयनम को समस्तीपुर के विद्यापति नगर प्रखंड, कैलाशपति मिश्रा को सहरसा के सोनवर्षा प्रखंड, आलोक कुमार को सिवान के मैरवा प्रखंड, आलोक कुमार सिंह को सीतामढ़ी के परसौनी प्रखंड, मंजू कुमारी को पूर्णिया के डगरूआ प्रखंड, नीलिमा सहाय को सारण के इसआपुर प्रखंड, सबिता सौम्या को रोहतास के राजपुर प्रखंड में ट्रांसफर किया गया है.

Related posts

पटना की मेयर फिर से बनीं बीजेपी समर्थित सीता साहू, डिप्टी मेयर पद पर रश्मि चंद्रवंशी का कब्जा..

Bihar Now

भैंस को लेकर भीड़ गए लोग, मारपीट में 10 लोग घायल…

Bihar Now

Breaking: बिहार में बढ़ाई गई लॉक डाउन की अवधि, सरकार ने जारी किए आदेश…

Bihar Now