Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

सहरसा में STF टीम की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां पटना STF टीम की ने बनमा इटहरी पुलिस की सहयोग से बनमा मोड़ के समीप से बाइक सवार दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्कर के पास से पाँच पिस्टल,दस मैगजीन,दो मोबाइल व एक बाइक पुलिस ने बरामद किया है।

बनमा इटहरी ओपी में प्रेसवार्ता के दौरान सिमरी बख्तियारपुर DSP इम्तियाज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि दो हथियार तस्कर जिनका नाम मो0 मेराज व मो0 इब्राहिम है जो खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।यह दोनों हथियार तस्कर खगड़िया जिले से हथियार लेकर खपाने के लिए बनमा आए थे।

वहीं पटना STF की टीम और बनमा ओपी पुलिस की सहयोग से बनमा मोड़ के समीप से दोनों हथियार तस्कर को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं।साथ ही गिरफ्तार तस्करों की आपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुट गई।

 

Related posts

बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों का काटा गला…

Bihar Now

Breaking : पटना सड़क हादसे में 2 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कटर से काटकर निकाला गया फंसा युवक…

Bihar Now

पटना के गांधी मैदान ब्लास्ट केस में 4 को फांसी और दो को उम्रकैद की सजा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो