Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Breaking : पटना सड़क हादसे में 2 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कटर से काटकर निकाला गया फंसा युवक…

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां  रफ्तार का कहर सामने आया है .. पटना हाई कोर्ट के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है.. हाईकोर्ट के पास दो गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर हुई है , जिसके बाद पूरी तरह अफरा-तफरी का माहौल हो गया है..

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं.. गाड़ी के अंदर ड्राइवर फंस गया.. पते युवक को निकालने के लिए तकरीबन 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा.. कटर से काटकर फंसे युवक को निकाल लिया गया है..

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई…वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला गया.तकरीबन 8.30 बजे की घटना है ..

तब तक पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दे दी गई थी. एंबुलेस के वहां पहुंचने पर घायलों को उसमें लादकर अस्पताल भेजा गया. दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों की हालत बुरी तरह से बिगड़ चुकी है.

 

Related posts

Breaking : बिहार के उप मुख्यमंत्री के घर पर उपद्रवियों का जोरदार हमला, कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन जारी…. जल रहा “बिहार”, कहाँ है सरकार ?…

Bihar Now

Bihar Now

बेतिया में फाइनेंस बैंक से 8.77 लाख की लूट, पास में ही खड़ी थी 112 की गाड़ी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो