Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में उद्घाटन से पहले ही ढह गया 13 करोड़ की लागत से बना पुल ! …

बिहार इस समय जहरीली शराब मामले को लेकर खूब चर्चा में है. अब यहां के बेगूसराय से एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बेगूसराय में उद्घाटन से पहले 13 करोड़ की लागत से गंडक नदी पर बना पुल ढह गया. पुल का अगला हिस्सा ढहने के बाद नदी में जा गिरा.

मुख्यमंत्री नाबार्ड योजना के तहत 206 मीटर लंबा बनाया गया था, लेकिन पहुंच पथ नहीं होने के कारण पुल का उद्घाटन नहीं हो सका था. कुछ दिनों पहले ही पुल के अगले हिस्से में दरार देखी गई थी.

फिर 15 दिसंबर को पुल में आई दरार को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा गया था और आज (रविवार) सुबह पुल का अगला हिस्सा टूट कर गिर गया.

दरअसल, बेगूसराय में उद्घाटन से पहले ही गंडक नदी पर बने पुल का बीच का हिस्सा टूट कर नदी में गिर गया है. पुल का पाया नंबर दो और तीन के बीच का हिस्सा टूटा है.

साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक गंडक घाट किनारे से आकृति टोला चौकी और बिशनपुर के बीच 206 मीटर के पुल का निर्माण हुआ था. निर्माण कार्य साल 2016 में शुरू हुआ था और साल 2017 में पूरा हो गया था.

इसकी निर्माण लागत 13 करोड़ रुपये थी. मगर, पहुंच पथ (रास्ता) के अभाव में पुल पर आवागमन शुरू नहीं हो सका था, लेकिन उद्घाटन होने से पहले ही इसमें दरार आने लगी थी और पुलि के बीच हिस्सा पूरी तरह से टूट कर गंडक नदी में जा गिरा.

Related posts

विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत..

Bihar Now

“प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन” विषय पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन(दरभंगा) का संगोष्ठी, कई पत्रकारों ने रखे अपने विचार…

Bihar Now

Big Breaking : अभी-अभी सरेराह एक व्यापारी से 21 लाख की लूट, अपराधियों ने हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम, सवालों के घेरे में ‘सु’शासन राज ??

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो