Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पटना में बेली रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत …

बिहार की राजधानी पटना के बेली रोड स्थित फ्लाईओवर पर बड़ी सड़क हादसा हुई है। यहां एक स्कूली बस और पिकअप वैन में जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें पिकअप वैनड्राइवर की मौत हो गई है, इसके साथ ही खलासी की भी मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन उल्टी दिशा से डिवाइडर क्रॉस कर सीधे स्कूली बस से टकरा गई। गनीमत है कि, इस दौरान स्कूली बस की रफ्तार अधिक नहीं थी, इस कारण बस को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फ्लाईओवर के एक लेन पर जाम लगा हुआ है। पुलिस ने शव को पिकअप वैन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्कूल बस में मौजूद सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

शास्त्री नगर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वैन और स्कूल बस की सीधी टक्कर में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना भेज दी गई है। मामले की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

सीतामढ़ी में अनोखी शादी… 3 फीट की दुल्हन और 3 फीट के दूल्हे की हुई धूमधाम से शादी

Bihar Now

Bihar Now

“बिहार में केवल 216 मरीज नहीं बचाए जा सके”…कोरोना से अभी तक हुए मौत पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी का सबसे शर्मनाक बयान ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो