Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारमनोरंजनरमतोराष्ट्रीय

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर नहीं हुए हमले, DGP ने बताया महज अफवाह…

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हुए हमले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। विधानसभा में चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के सदस्यों ने सदन में इस मुद्दे को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार हंगामा मचाया। सदन के बाहर और भीतर बीजेपी विधायकों ने इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया है।लेकिन इस सबके बीच तमिलनाडु के DGP  शैलेंद्र बाबू ने इस पूरे प्रकरण पर विराम लगा दिया है…

तमिलनाडु के DGP शैलेंद्र बाबू ने बिहारी मजदूरों पर हुए हमले वाली वीडियो को गलत व अफवाह बताया है.. उन्होंने कहा है कि तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है.. वायरल वीडियो पूरी तरह गलत है..

बता दे कि विधान सभाधान के बाहर बीजेपी के विधायकों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने कहा है कि अपनी रोजी रोजगार के तलाश में दूसरे प्रदेशों में जाने वाले बिहार के मजदूरों पर हमले हो रहे हैं। बावजूद इसपर बिहार सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बिहार के सम्मान के साथ दूसरे प्रदेशों में खिलवाड़ हो रहा है बावजूद इसके महागठबंधन क सरकार ने चुप्पी साध रखी है।

 

वहीं बीजेपी विधायक ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के तमिलनाडु दौरे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम तमिलनाडू के मुख्यमंत्री का बर्थडे केक खाने गए थे। तमिलनाडू से बिहार के मजदूरों की छाती रौंदकर चले आए लेकिन बिहारी मजदूरों के बारे में कोई बात नहीं की।

विधानसभा के भीतर मजदूरों पर हुए हमले को लेकर भारी हंगामा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली, जिसके बाद मुख्य सचिव और डीजीपी को तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने को कहा है।लेकिन तमिलनाडु पुलिस ने इसे अफवाह बताया है…

­

Related posts

नीतीश की तारीफ कर ट्वीटर का सदुपयोग करें तेजस्वी – रंजीत झा

Bihar Now

BJP के पूर्व मुखर व संवेदनशील प्रवक्ता ने की घर वापसी, थामा “हाथ”… रेप पीड़िता की मौत पर भड़के थे असित, बीजेपी पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया था सवाल !…

Bihar Now

No Deposit Bonus Keep Winnings Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो