Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, कहां-कहां दिखाई देगा ?…

इस साल का पहला चंद ग्रहण आज लगने जा रहा है. आज बुध पूर्णिमा की रात चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह ग्रहण रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे का होता है. इस बीच पूजा पाठ आदि नहीं किया जाता है, और मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं.

बता दें आज सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होंगे. आज का चंद्र ग्रहण के दुनिया के कई हिस्सों से देखा जा सकता है. अगर भारतकी बात करे तो देश के लोग भी इस ग्रहण को आराम से देख सकते हैं. देश में चंद्र ग्रहण रात 08:44 बजे शुरू होगा और रात 10:52 बजे ग्रहण अपनी पूरी कला में होगा. सुतकाल ग्रहण 5-6 मई की रात 01:01 बजे समाप्त होगा..

चंद्र ग्रहण के समय चंद्र देव के मंत्रों का जाप बहुत फलदायक होता है. इसलिए इस समय भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजा करने से आपको चंद्रग्रहण के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है. भगवान शंकर चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करते हैं. ग्रहण के समय भोलेनाथ के चंद्रशेखर रूप का ध्यान करते हुए उनकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए. इस दौरान आप ॐ नमः शिवाय मंत्र का भी जाप कर सकते हैं…

Related posts

प्रेमिका के घर पहुंचने पर एक आशिक युवक की जमकर पिटाई,हालात बेहद नाजुक …

Bihar Now

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो