Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रेमिका के घर पहुंचने पर एक आशिक युवक की जमकर पिटाई,हालात बेहद नाजुक …

लड़की के परिजनों  को तालिबानी सजा देने का अधिकार किसने दिया ?…

खबर गोपालगंज से है, जहां एक युवक को सरेआम नंगा कर सिर्फ इसलिए पिटाई की गई क्योंकि वो अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था… इसके बाद युवक को लड़की के परिजनों ने नंगा कर पूरे गांव घुमाया और जबरदस्त पिटाई की… पिटाई करने के बाद युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है..

जानकारी के मुताबिक,गोपालगंज में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से उसके घर मिलने आना पड़ा महँगा।लड़की के परिजनों द्वारा प्रेमी युवक को नंगा कर पूरे गांव में घूमाकर पिटाई की गयी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. युवक को फिलहाल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के आइसीयू में भर्ती कराया गया है. घटना कटेया थाने के मेला धरहरा गांव की है.

बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के कटेया थाने के वार्ड पांच निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का पुत्र संजीव कुमार गुप्ता का इसी थाने के मेला धरहरा गांव की एक लड़की के साथ पिछले एक सालों से प्रेम संबंध चल रहा था.

संजीव सोमवार की रात चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था. इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया. इसके बाद प्रेमी को घर में ही जमकर पिटाई कर दी. बाद में उसे नंगा कर पूरे गांव में घुमाकर पिटाई की गयी. इस घटना के बाद से लड़की के परिजन फरार हो गए।

युवक की पिटाई का आरोपितों ने वजाप्ते वीडियो भी बनाया है. अब यह वीडियो आसपास के इलाके में वायरल हो रहा है. हालांकि इस मामले में अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। लेकिन प्रकरण संज्ञान में आने पर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं.

वहीं इस संबंध में कटेया के थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी का कहना है कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है, लेकिन इस मामले में युवक के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी.

ब्यूरो रिपोर्ट,बिहार नाउ

Related posts

Big Breaking: दरभंगा में अपराधी ने युवक को मारी गोली,

Bihar Now

जिलाधिकारी, मुंगेर अवनीश कुमार सिंह अपने एक्शन मोड के कारण इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके इस रूप और तेवर से एक और जहां समाहरणालय संवर्ग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप देखा जा रहा है।

Bihar Now

लोक गायक नीलकमल सिंह का नया काँवड़ गीत “भोला बउईले” रिलीज के साथ वायरल…

Bihar Now