Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, प्रचंड गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग ने लिया फैसला…

बिहार में बीते 3-4 दिनों से सूर्य की तपिश और प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. सोमवार को जब स्कूल खुले तो लू की चपेट में आकर कई छात्र और शिक्षक बेहोश ह गए.

जिसके बाद शिक्षा विभाग ने 11 सेे 15 जून तक सभी सरकारी विद्यालयों में भीषण गर्मी को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया है. इस दौरान सभी विद्यालयों के शिक्षक भी अवकाश पर रहेंगे. माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं.

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के अनेक स्थानों पर 14 जून तक लू चलने की सूचना मिली है. इसको ध्यान में रखते हुए

स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. उल्लेखनीय है कि सोमवार से ही बदले हुए टाइम टेबल के हिसाब से स्कूल खुले थे. इससे पहले ग्रीष्मावकाश के बाद 15 मई से स्कूल खुल गए थे.

इधर प्रचंड गर्मी को देखते हुए शासन ने विद्यालय को 8 जून तक बंद कर दिया था. अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिलने की वजह से एक बार फिर छुट्टियां बढ़ा दी गई है.

सोमवार को स्कूल खुलने के बाद चिलचिलाती धूप और गर्मी ने विद्यार्थियों को परेशान किया. उमस भरी गर्मी में छात्र पसीने से तरबतर दिखे. कक्षा में विद्यार्थी गर्मी से परेशान रहे। 10 बजे के बाद निकली चिलचिलाती धूप ने विद्यार्थियों को झुलसा दिया.

इस गर्मी ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के साथ ही हाईस्कूल के विद्यार्थियों को भी परेशान किया. कई जिलों से शिक्षकों और विद्यार्थियों के भीषण गर्मी के कारण बेहोश होने की खबरें आईं.

Related posts

सरकारी अधिसूचना के बावजूद जिला शिक्षा विभाग पर कोई असर नहीं

Bihar Now

कोरोना को लेकर एलर्ट मोड पर दरभंगा DM, एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक मॉल और जिम भी बंद…

Bihar Now

व्यवसाई हत्याकांड में DGP की बड़ी कार्रवाई… घटनास्थल पर खुद पहुंचे DGP… जांच को लेकर STF को सौंपी कमान…कहा- किसी भी परिस्थिति में नहीं बख्से जाएंगे दोषी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो