Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा, कैबिनेट में बिहार से किस नेता को मिला कौन सा मंत्रालय ?…

पीएम आवास पर रविवार को नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में सभी मंत्रियों के बीच पोर्टफोलियो का बंटवारा हो गया. इससे पहले रविवार की शाम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 71 अन्य लोगों ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली थी.

मंत्रिमंडल में बिहार से आठ मंत्रियों को भी जगह मिली है. इन आठ मंत्रियों में से चार को कैबिनेट का दर्जा दिया गया है. इनमें भाजपा, जदयू, हम और लोजपा (आर) से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं. जबकि चार को राज्य मंत्री बनाया गया है, जिसमें से तीन भाजपा और एक जदयू से हैं…

नरेंद्र मोदी कैबिनेट के बंटवारे में बिहार से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के संस्थापक और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय मिला है. वहीं पहली बार केंद्र में मंत्री बने लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय दिया गया है. इसके साथ ही चिराग को फूड प्रोसेसिंग विभाग भी दिया गया है.

बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल मंत्रालय दिया गया है. जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय दिया गया है.

मंत्रियों में विभागों का किया बंटवारा : 

नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय
अजय टम्टा सड़क परिवहन राज्य मंत्री बने
हर्ष मल्होत्रा को परिवहन राज्य मंत्रालय
अमित शाह को मिला गृह मंत्रालय
राजनाथ सिंह को मिला रक्षा मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव को मिला रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय
मनोहर लाल को दो मंत्रालय दिए गए
ऊर्जा और आवास एवं शहरी मंत्रालय का मनोहर लाल को जिम्मा
हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय का जिम्मा
निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय का प्रभार
जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा
पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय
धर्मेन्द्र प्रधान को मिला HRD मंत्रालय
भूपेन्द्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय का मिला जिम्मा
शिवराज सिंह चौहान-कृषि, ग्रामीण और विकास मंत्रालय
गजेन्द्र सिंह शेखावत को मिला संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
जीतनराम मांझी को मिला MSME मंत्रालय
किरेन रिजीजू बने संसदीय कार्यमंत्री
राम मोहन नायडू को मिला नागरिक उड्डयन मंत्रालय
सीआर पाटिल बने जल शक्ति मंत्री
मनसुख मंडाविया खेल एवं श्रम मंत्री बनाए गए
चिराग पासवान को खेल मंत्रालय का जिम्मा
सर्बानंद सोनोवाल को जहाजरानी मंत्रालय का प्रभार
शांतनु ठाकुर- पोर्ट शिपिंग राज्य मंत्री
रवनीत बिट्टू को अल्पसंख्यक राज्यमंत्री का जिम्मा
अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

 

Related posts

Breaking : दरभंगा में शिक्षक को मारी गोली,मौक़े पर हुई मौत … “सु”शासन‌ पर सवाल ?…

Bihar Now

तेजस्वी यादव पहुंचे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर

Bihar Now

कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी ट्रक से टकराई, 3 की मौत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो