Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ , एक पुलिस जवान और एक अपराधी को लगी गोली …

आरा/ भोजपुर जिले में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए पेट्रोल पंप का पैसा जमा करने जा रहे हैं पेट्रोल पंप कर्मी से हथियारबंद बदमाशों ने 4 लाख 50 हज़ार नगद लूट लिया और फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने नाकेबंदी कर हथियारबंद बदमाशों को घेर लिया और दोनों तरफ से लगभग 20 राउंड फायरिंग हुआ। जिसमें एक आरक्षी सहित पैसा लूट कर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने गोली मारा ।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अफरा तफरी का माहौल रहा। यह पूरा वाक्य नगर थाना क्षेत्र के बिन टोली मोहल्ले का है यहां पर पेट्रोल पंप का 4 लाख 50 हज़ार रुपये बैंक में जमा करने जा रहे हैं पेट्रोल पंप कर्मी से हथियार बंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पैसा लूट कर भाग रहे अपराधियों में से एक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वहीं अपराधियों के द्वारा चलाए गए गोली से एक आरक्षी भी घायल हुआ है।हालांकि लुटे गए रुपयों को पुलिस ने बरामद भी कर लिया है।घायल आरक्छि का इलाज आरा के सदर अस्पताल में चल रहा है ।फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है। हालांकि अभी तक पुलिस के किसी भी आला अधिकारी ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है।

Related posts

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना,हत्थे चढ़े ATM काट रहे जालसाज…

Bihar Now

2024 के मद्देनजर बिहार में बीजेपी करेगी बड़ी सभाएं ….पीएम भी कर सकते हैं बिहार का दौरा…

Bihar Now

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर की पत्थरबाज़ी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो