Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : तमिलनाडु के Ex-DGP करुणा सागर को बनाया गया RJD का राष्ट्रीय प्रवक्ता … चितरंजन गगन सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने दी बधाई…

पटना : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी श करुणा सागर को राजद का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है।उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि  करुणा सागर भारतीय पुलिस सेवा से अवकाश ग्रहण करने के बाद पिछले दिनों राजद की सदस्यता ग्रहण की थी ।

राजद कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने करुणासागर को राजद की सदस्यता दिलाई थी ।
राजद प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से परामर्श कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द द्वारा त्रिवेणी यादव को जमुई जिला राजद का अध्यक्ष एवं मुरारी राम को प्रधान महासचिव के साथ हीं संतोष सरदार को सुपौल जिला राजद का अध्यक्ष एवं भूपनारायण यादव को प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया है।

करुणा सागर को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर प्रदेश पार्टी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, कोषाध्यक्ष मो. कामरान, प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, महासचिव संजय यादव, निर्भय अम्बेडकर, प्रमोद राम,मदन शर्मा, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, फैयाज आलम कमाल , प्रदेश सचिव संजीव मिश्रा, प्रमोद सिन्हा, देवेन्द्र सिंह उर्फ देवू बाबू सहित अनेक नेताओं ने बधाई दी है।

Related posts

लालू यादव ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कहा – जल्द लौटेंगे पटना…

Bihar Now

अमित शाह से दरभंगा शव अपमान मामले को लेकर सम्राट चौधरी ने की मुलाकात, मामले की रिपोर्ट बिहार सरकार से मांग उचित कार्रवाई का मिला आश्वासन….

Bihar Now

छठ गीतों को घर-घर तक पहुंचाने वाली “बिहार कोकिला” शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो