Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

RCP सिंह पर जेडीयू का जोरदार हमला.. कहा – 2010 से पहले उनकी राजनीतिक हैसियत क्या थी ?… मौजूदा पहचान की मुख्य वजह हमारे नेता नीतीश कुमार हैं…

जनता दल यूनाइटेड से हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में गये नेता राम चंद्र प्रसाद सिंह द्वारा बिहार के  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी को जनता दल यू ने गंभीरता से ले लिया है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव  रंजीत कुमार झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के सिंह के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है।  झा ने कहा कि वर्ष 2010 के पहले कौन जानता था आर सी पी सिंह जी को और क्या राजनैतिक पहचान थी उनकी ये तो सभी जानते हैं।

झा ने कहा कि ये तो हमारे नेता  नीतीश कुमार हैं जो अपने साथ काम करने वाले लोगों को भी आगे बढ़ाते हैं। आज  सिंह इस लायक़ बने हैं कि नेता के विरुद्ध बयान देते नहीं थक रहे, इस लायक़ उनको राज्य सभा भेजकर माननीय नेता ने ही बनाया है और आज अपनी ओछी राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण  सिंह अनर्गल प्रलाप करते जा रहे हैं।

झा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार वो दिल्ली से जब पटना पहुँचे तभी उनको समझ जाना चाहिए था कि उनकी वहाँ क्या हस्ती है।  झा ने यह भी कहा कि  सिंह ख़ुद को अपने क़द से कहीं ऊँचा देख रहे हैं लेकिन ठीक इसके विपरीत उनके स्वागत में पटना हवाई अड्डे पर उनकी नयी पार्टी का बड़ा चेहरा तो छोड़ दीजिए, भाजपा का कोई भी नेता या कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उपस्थित नहीं हुआ।

झा ने कहा आज आर सी पी सिंह जी जिस विकास पुरुष के अस्तित्व ख़त्म होने का प्रमाण पत्र बाँट रहे हैं, उनका ख़ुद का अस्तित्व ही उन्हीं के कारण बचा है।

झा ने अंत में यह भी कहा कि जिन्होंने ने  सिंह को राजनैतिक पहचान दी जब ये उनके नहीं हुए तो भाजपा भी ये भ्रम ना पाले कि ये उनके होकर रहेंगे।

झा ने साफ़ कहा कि अपने कृतित्व से  सिंह पिछले कई सालों से भाजपा के लिए ही काम करते रहे और अब खुल कर शामिल हो गये हैं। उन्होंने कहा कि उनके रहने या ना रहने से जनता दल यूनाइटेड के सेहत पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा। यहाँ लोग नीतीश कुमार के विकास को जानते हैं जिसके सामने आरसीपी का कोई अस्तित्व नहीं है।

Related posts

नई सरकार की पहली बैठक, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चार प्रस्तावों पर लगी मुहर…

Bihar Now

मधुबनी में हत्या के विरोध में ग्रामीण और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प, मौके से जान बचाकर भागी पुलिस… दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – DSP…

Bihar Now

बिहार को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, “सिपेट” भागलपुर में खोलेगा “सीएसटीएम” केन्द्र…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो