Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो‌ पक्षों में झड़प व गोलीबारी… 2 लोग गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस…

बेगुसराय में जमीनी विवाद को लेकर खूनी खेली की खबरें सामने आई है.. दो‌ पक्षों में जमीन को लेकर जमकर बवाल हुआ है.. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है.. जिले के बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के जगदीशपुर दियारा के वार्ड नंबर 4 में आज भूमि विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं…

जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के सर में ही गोली फंसी हुई बताई जा रही है । जबकि दूसरा घायल के भी सर में गोली लगते हुए निकल जाने की बात बताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची बलिया पुलिस के द्वारा गंभीर रूप से घायल दोनों घायलों को इलाज के लिए बलिया के प्राथमिक अस्पताल में लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है …

जानकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से एक घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मकान निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चला आ रहा था। इसको लेकर एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया तो वहीं दूसरे पक्ष के लोग जो मकान निर्माण करा रहे थे ..

पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है । गोली लगने से घायल होने वालों में खिलाड़ी ठाकुर का 2 पुत्र शामिल है। जिसमें गंभीर रूप से घायल अर्जुन ठाकुर उम्र लगभग 50 वर्ष वहीं दूसरा पुत्र राजकुमार ठाकुर उम्र लगभग 45 वर्ष बताया गया है ।

Related posts

महिला रेसलर्स व बृजभूषण शरण सिंह के विवाद की निष्पक्षता से होनी चाहिए जांच, लालकृष्ण आडवाणी ने हवाला कांड में केवल नाम आने पर दे दिया था इस्तीफा: PK…

Bihar Now

Breaking : सूरत के ONGC प्लांट में भीषण ब्लास्ट, मुम्बई से विशेष टीम रवाना…

Bihar Now

बिहार से बाहर मजदूरों की मौत पर मुआवजा बढ़ाने की बीजेपी विधायक की मांग के पक्ष में विपक्ष का सदन में हंगामा, वेल में विपक्ष का हंगामा ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो