Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराष्ट्रीयस्वास्थ्य

पटना में तेज बारिश बाद अचानक ध्वस्त हुआ पुल, ट्रक भी पलटा… ड्राइवर व खलासी घायल..

पटना :  आज मौसम का मिजाज बदलने के बाद सुबह से पूरे बिहार में लगातार भारी बारिश हो रही है , इस वारिश के बीच राजधानी पटना से सटे पटना सिटी अनुमंडल फतुहां में बड़ी घटना घटी। जहाँ पुनपुन नदी पर अंग्रेजों के जमाने के बने 136 साल पुराना लोहे का पुल अचानक ध्वस्त हो गया है ।

पुल के ध्वस्त होते ही पुल पर चढ़े एक लोडेड बड़ी ट्रक पलट कर नीचे जा गिरा। हलांकि इस घटना में ट्रक के ड्राइवर और खलासी दोनो घायल हो गए। जिसे आनन फानन में अस्पताल भेजा गया। वही इस घटना के बाद पुल करने वाले यात्रियों में अफरा तफरी मंच गई। इस पुल के ध्वस्त होने से फतुहां बाजार से फतुहां नगर परिषद का चार वार्ड में आने जाने का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। जिसके कारण अब लोगो को बाजार जाने के लिए चार किलोमीटर का घुमावदार रास्ता तय करना पड़ेगा । इस पुल में उद्घाटन का डेट 1884 अंकित है ,

स्थानीय लोगो ने बताया कि पिछले 25 – 30 वर्षों से इस पुल पर बड़ी गाड़ियों का परिचालन बन्द था और पुल पर बड़ी गाड़ियों के लिए वेरियल लगया गया था परन्तु कुछ महीने पहले स्थानीय लोगो द्वार वेरियल हटा दिया गया और बड़ी गाड़िया चलने लगी थी । वही प्रशासन द्वारा भारी वाहनों पर रोक नही लगाया गया और प्रशासन की लापरवाही से पुल ध्वस्त हो गया..

Related posts

Pokies 150 No Deposit

Bihar Now

Best Paying Online Casino Australia

Bihar Now

बिहार में अगले 72 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने की अलर्ट जारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो