Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

कोरोना काल में कलाकारों को सम्मानित करेगी बिहार सरकार – आलोक रंजन झा, मंत्री, बिहार सरकार…

बिहार के कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री डॉ आलोक रंजन ने कहा है कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार द्वारा कोरोना महामारी के दौरान कलाकारों के कला का सम्मान करते हुए यथासंभव प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए महत्वूर्ण कदम उठाया गया है।

डॉ आलोक रंजन ने कहा की विभाग बिहार राज्य के सभी कलाकारों गीत संगीत नृत्य नाटक वाद्य यंत्र पेंटिंग आदि सभी कलाओं से संबंधित हेतु समाचार पत्रों में अति आवश्यक सूचना प्रकाशित कर दिनांक 15 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन प्रविष्टि की मांग की गई है।

चयनित एकल प्रस्तुति को रु1500, दल की प्रस्तुति हेतु रु 10000, द्वितीय स्थान प्राप्त प्रस्तुति को रु 7000 और तृतीय स्थान प्राप्त प्रस्तुति को रु 5000 का पुरस्कार सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। कलाकारों को कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम/ जागरूकता/ सहायता एवं महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं तथा पर्यटन स्थल और पर्व त्यौहार आदि के संबंध में 5 मिनट का वीडियो तैयार कर ऑनलाइन भेजना है। इसे भेजने हेतु हेतु सूचना संचार माध्यमों से दिया गया है। विभाग द्वारा प्राप्त वीडियो में से अधिकतम गुणवत्ता के वीडियो का चयन मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा। बिहार सरकार के वेबसाइट http://state.bihar.gov.in>yac पर अपलोड करने की व्यवस्था है। अन्य सारी जानकारी यहां उपलब्ध है जिसका पालन कर कलाकार अपना आवेदन दे सकते है।

मंत्री डॉ आलोक रंजन ने कहा कि बिहार सरकार कलाकारों सम्मान के लिए कृत संकल्पित है। कोरोना काल में सरकार की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। कलाकार हमारी समाज के धरोहर हैं जिन को प्रोत्साहित करना हम सभी का कर्तव्य है।हम उसी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का प्रयास कर रहे हैं..

Related posts

बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत, कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं ने संभाला प्रचार का मोर्चा…

Bihar Now

गया में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्जः कानून व्यवस्था को लेकर निकाल रहे थे पैदल मार्च….

Bihar Now

डीएम ने सचिवालय कोषागार, निर्माण भवन का किया निरीक्षण… लंबित पेंशन को विशेष प्रयास कर निष्पादित करने का निर्देश …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो