Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में 3 दिन से लापता लड़की का शव बरामद, इलाके में सनसनी… हत्या या आत्महत्या ?….

बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है जहां  3 दिन से लापता नाबालिग लड़की की शव पुलिस ने कुआं से बरामद किया है। वही यह नाबालिक लड़की की शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जबकि इस मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के सादपुर बहियार की है…

मृत लड़की की पहचान सादपुर गांव के रहने वाले रामचंद्र मोची का 16 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि नेहा कुमारी अचानक रविवार की रात से लापता हो गई।

वही लापता होने के बाद काफी खोजबीन किया गया। लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। थक हार कर परिजनों के द्वारा गुमशुदगी का मामला साहेवपुर कमाल थाना में दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि आज जब लोग बहियार के तरफ गया तो कुआं से काफी ज्यादा बदबू आ रहा था …

तभी इसकी सूचना साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर उस कुँआ से जब शव को निकाला गया तो उसकी पहचान नेहा कुमारी के रूप में की गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। फिलहाल परिजनों का कहना कि यह समझ में नहीं आ रहा है कि नेहा कैसे उसका तक पहुंची है।

Related posts

सुपौल में एक व्यापारी से 10‌ लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

डॉक्टर साहब को सोशल मीडिया पर लिखना पड़ा महंगा, स्वास्थ्य विभाग ने किया सस्पेंड…

Bihar Now

ट्रेड यूनियन की हड़ताल का दिखा व्यापक असर, लोगों को हो रही खास परेशानियां…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो