Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : UPSC सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, इशिता किशोर बनीं इस साल की टॉपर …चौथी रैंक तक लड़कियों ने जमाया कब्जा…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इशिता किशोर इस साल की टॉपर बनी हैं. इशिता किशोर के बाद दूसरी रैंक गरिमा लोहिया, तीसरी रैंक उमा हारती एन और चौथी रैंक स्मृति मिश्रा को मिली है.

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी, जिसके परिणा 22 जून को आ गए थे. मेंस परीक्षा 16 से 25 सितंबर 2022 तक हुई थी और उसके नतीजे 6 दिसंबर को आए थे. UPSC 2022 के इंटरव्यू 18 मई को पूरे हुए थे…

इस बार IRTS को फिर से UPSC की परीक्षा में शामिल कर लिया गया था जिसके चलते पदों की संख्या बढ़ गई थी. फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवारों का नाम शामिल है. इसके अलावा, 178 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा गया है. इसमें से 89 सामान्य श्रेणी के, 28 EWS, 5 ओबीसी और 4-4 SC और ST से हैं.

इस साल कुल 1022 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. मेंस परीक्षा पास करने वाले 2529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. पिछले पांच सालों में यह सबसे ज्यादा वैकेंसी थी. कुल सेलेक्ट हुए अभ्यर्थियों में से 345 अनारक्षित कैटेगरी से, 99 EWS से, 263 OBC से, 154 SC और 72 उम्मीदवार ST कैटगरी के हैं.

Related posts

बिहार को मिला पहला नेशनल एक्सप्रेसवे, पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मिला (NE-9) का दर्जा …

Bihar Now

बिहार सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम… लागू करे डोमिसाइल नीति, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन… शिक्षा मंत्री के बयान पर बवाल !…

Bihar Now

प्रधानमंत्री बनने के सपने की छटपटाहट में नीतीश कुमार कर रहे हैं बिहार की बर्बादी, विजय सिन्हा का नीतीश पर तंज …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो