Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मानवता हुई शर्मसार ! … जमुई में कूड़े में मिली मासूम, बच्ची को झोले में ले जाता CCTV में कैद हुआ आरोपी… रेप के बाद मर्डर की आशंका…

आलम, बिहार नाउ, जमुई

जमुई में 21 मई रविवार की दोपहर घर के पास खेल रही 2 साल की बच्ची का शव दो दिनों के बाद मंगलवार की अहले सुबह झाझा स्टैंड के पास कचरे के ढेर से बरामद किया गया। मृतक बच्ची की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खेरमा निवासी राजकुमार यादव की दो वर्षीय पत्नी तृषा कुमारी के रूप में हुआ है।

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इस मामले जमुई पुलिस ने आरोपी रंजीत मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजन ने बताया की 21 मई को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान रंजीत मांझी आया और कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बच्ची को झोला में लेकर फरार हो गया।

उसके बाद उक्त आरोपीत को परिजनों ने पकड़ कर डायल 112 की पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया। मामले में परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मुख्यालय डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया की दो दिन पूर्व एक बच्चे की मिसिंग कंप्लेंट लोग को मिला था इसको लेकर जांच पड़ताल के बाद आज बच्ची का शव को टाउन थाना क्षेत्र से ही बरामद किया गया है ।

हम लोग के द्वारा सबको पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा । वहीं मामले की छानबीन कर रही है।इधर इस घटना बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है…

लेकिन सवाल यह है को जब आरोपी को खुद परिजन पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया फिर भी बच्ची का शब को बरामद करने में पुलिस को 40 घंटा क्यों लगा। वहीं बच्ची को ले कर भागने का सीसीटीवी फुटेज भी मिल चुका है। बहरहाल पुलिस अभी भी छानबीन में जुटी हुई हैहै…

 

Related posts

गोपालगंज मामले में गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने अपने सभी विधायक को बुलाया पटना,कल शुक्रवार को करेंगे गोपालगंज कूच…

Bihar Now

भावी पीढ़ी के जीवन रक्षा हेतु बढ़ाना होगा हरित आवरण – मंत्री, बिहार सरकार

Bihar Now

Profitable Pokies Online Australia

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो