Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार की बेटी ने UPSC में लहराया परचम…सेकेंड टॉपर बन कर बक्सर की गरिमा ने बढाई बिहार की “गरिमा”…

बक्सर नगर के बंगला घाट की रहने वाली गरिमा लोहिया ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूरे देश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है. उनके सफलता पर न सिर्फ उनके परिवार और उनके जानने वाले बल्कि पूरे बक्सर वासियों में हर्ष का माहौल है. उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. सभी उन्हें मिठाई खिला रहे हैं और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं ।

स्व मनोज लोहिया व सुनीता लोहिया की दो पुत्री तथा एक भाई बहनों में बड़ी बहन हाउस वाइफ हैं वही गरिमादूसरे नम्बर पर बक्सर के wood stok स्कूल से प्रारभिक पढ़ाई कर उच्च पढ़ाई बनारस और दिल्ली में पूरी कर आज परचम लहराया हैं ।

गरिमा की माता सुनीता लोहिया और भाई ने बताया कि उनकी शिक्षा-दीक्षा बक्सर के वुड स्टॉक स्कूल से हुई है, जिसके बाद सनबीम भगवानपुर से 10+2 किया और फिर बाद में किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण काल में वह बक्सर लौटी और फिर यहीं से उन्होंने आइएएस की तैयारी शुरू की ..

उन्होंने बताया कि उनका पहला लक्ष्य आईएएस की परीक्षा पास करना था जिसके लिए उन्होंने यूट्यूब तथा अन्य माध्यमों से तैयारी की. उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें प्राप्त होंगे लेकिन देशभर में उन्हें इतना अच्छा रैंक मिलेगा यह उन्होंने कभी नहीं सोचा था ।

गरिमा ने बताया कि वर्ष 2015 में उनके पिता की मृत्यु हो गई उनके पिता ने यह सपना देखा था कि वह बेटी को आइएएस अधिकारी बनाएंगे. पिता के मरने के बाद यह सपना टूट जाता लेकिन माँ ने ऐसा नहीं होने दिया. गरिमा के साथ वह भी पूरी रात जगी रहती थी. उनके खाने पीने से लेकर उनकी हर जरूरत माँ ने पूरी की.

गरिमा ने बताया कि बिहार में ही सेवा देनी चाहती है क्योंकि बिहार से उनका अपना जुड़ाव है ऐसे में आईएएस बनने के बाद वह बिहार कैडर में ही आना चाहेंगी.

गरिमा की सफलता से मोहल्ले वासी भी काफी उत्साहित हैं. स्थानीय निवासी रामजी सिंह ने बताया कि गरिमा ने कई रातों तक जाग जाग कर पढ़ाई की है. निश्चित रूप से उनकी इस सफलता से पूरे बक्सर वासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है ।

Related posts

“स्वास्थ्य मंत्री ने दिलीप जायसवाल से 25 लाख लिए, फ्लैट खरीदा”, PK बोले- BJP वाले कंबल ओढ़कर घी पीते हैं…

Bihar Now

Breaking : Hotel Maurya और मालिक के ठिकानों पर ED की छापेमारी… यूपी के एक मामले में रेड ! …

Bihar Now

नीतीश से बिना मिले दिल्ली लौटे जेपी नड्डा,स्टेट गेस्ट हाउस में करनी पड़ी मीटिंग, BJP ऑफिस के बाहर बर्खास्त संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो