Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहार

शिक्षिका बहन की भाई ने गोली मार कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर : वासुदेवा ओपी थाना क्षेत्र के आथर गांव में बुधवार को पहले एक भाई ने अपनी बहन की गोली मार हत्या कर दी। मृतका कविता कुमारी उम्र 50 वर्ष पिता भोदू यादव चौगाई के प्राथमिक विद्यालय अमसारी में शिक्षिका थी। घटना सुबह साढ़े चार-पांच बजे के बीच की बताई जा रही है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सह उसका भाई मालिक यादव फरार हो गया है। बहन के हत्यारे भाई मालिक पूर्व में चर्चित शिक्षक रहे मुकुंदडेरा निवासी विश्वनाथ यादव हत्या की डुमरांव स्टेशन के पास गोली मार कर दी थी। इस मामले में वह जेल भी गया था। इसके अलावा एक बार व आर्म्स एक्ट में भी जेल जा चुका है। जानकारों का कहना है कि वह इलाके का कुख्यात अपराधी कर्मी है तथा हत्या लूट और रंगदारी जैसे जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देता है।

वही मृतका की छवि भी दागदार रही है। सूत्रों का कहना है कि वह अपने भाई के अपराधिक कृत्य में उसका साथ देती थी। हालांकि दोनों के बीच किस बात पर अन बन हुई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही डुमराव एसडीपीओ अफाक अंसारी अंसारी पहुंच कर घटना की जांच में जुट गए है।

घर के महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
शिक्षिका कविता देवी को घर में ही गोली लगी है। पुलिस घर के सदस्य के मोबाइल नंबरों को भी पुलिस खंगाल रही है। इसके अलावा आरोपी की तलाश भी सरगर्मी से हो रही है। इस घटना के बाद पीड़ित के परिवार में कोहराम मच गया है। घरवाले किसी से कुछ बताने में परहेज कर रहे हैं। बताया जाता है कि इलाके तथा शिक्षा विभाग में कविता का एक दबंग रुतबा था। उसकी पहचान एक सख्त मिजाज महिला के रूप में थी।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सौंपा शव
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार उसका श्राद्ध कर्म ससुराल में ही होगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके पति मौके पर पहुंच चुके थे।

कैंप कर रही है पुलिस
इस घटना के बाद से ही पुलिस आथर में कैंप कर रही है।

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम इस मामले के उद्भेदन और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। एसडीपीओ अफाक ने बताया कि जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मामला सम्पति बटवारा को ही लेकर सामने आ रहा है। इसमें पूर्व में भी हत्या हो चुकी है।

बाइट – अफाक अंसारी एसडीपीओ,डुमरांव

Related posts

अपराधी आँन, पुलिस मौन !

Bihar Now

अवैध बालू खनन मामले में नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IPS समेत 41 अधिकारियों पर गिरी गाज…

Bihar Now

दिल्ली से मोतिहारी आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत, 35 घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो