Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहार

अपराधी आँन, पुलिस मौन !

राजीब झा / सहरसा

पूर्व प्रमुख हत्या की गुत्थी सुलझी नही की एक और युवक की गला रेतकर हुई हत्या

जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात फिर एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मिरतुंजय कुमार नामक युवक का पुरीख के पास गाला रेत कर हत्या कर दिया गया है। हालांकि घटना स्थल पर बिहरा पुलिस ने पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया है। अभी तक ये पता नही चल पाया है कि व्यक्ति कहाँ का है।

मालूम हो कि व्यक्ति की हत्या गला रेतकर एवं पीटकर कर किया गया है। बीते पांच नवंबर को सत्तरकटैया प्रखंड के पूर्व प्रमुख को सरेआम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था और उस हत्या का मुख्य अपराधी अभी तक पुलिस के पकड़ से बाहर है। हालांकि जिस जगह घटना घठित हुआ है उसी जगह पर बीते दिन पहले सुपौल निवासी नर्सिंग झा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

हालांकि जिस तरह बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहित जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है उससे से पुलिस की विफलता सामने उभर कर आ रही है।

Related posts

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में भागीदारी आवश्यक – D.M

Bihar Now

Exclusive : दिल्ली दंगे में मारे गए बिहार के बच्चे के परिजन को बिहार सरकार करें हर संभव मदद – मदन मोहन झा

Bihar Now

गृहमंत्री एक बार फिर जुमलेवाजी करके चले गए, अमित शाह पर RJD का हमला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो