Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BJP के पूर्व विधायक व मंत्री का विवादस्पद बयान… “जब नाम अलीनगर है, तो लगाइये जय श्री राम का नारा” …

पूर्व मंत्री व BJP के पूर्व विधायक ने अलीनगर नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा, देखिये ये नाम कैसा, जब नाम अलीनगर है तो लगाइये जय श्रीराम का नारा… 

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

दरभंगा : कर्नाटक के चुनाव में शिकत मिलने के बाद भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी भी कीमत पर सफलता चाह रही है। जहां एक तरफ भाजपा के नेता महागठबंधन के सरकार पर सवाल खड़ी करती रहती है। वही दूसरी तरफ अपनी जनाधार को हिंदुत्व के बल पर अपने आप को मजबूत करना चाहती है। इसी कड़ी में दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के हाटगाछी में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सह भाजपा के वर्तमान नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा के पूर्व सांसद जनक चमार सहित दरभंगा, मधुबनी के सांसद के साथ भाजपा के विधायक व कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

वही भाजपा सदस्यता अभियान के मंच से भाजपा के पूर्व विधायक जनक राम ने हिन्दू वोट को गोलबंद करने के लिए अलीनगर नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा की देखिये नाम कैसा है। जब नाम अलीनगर है तो जय श्रीराम का नारा तो बनता है। लगाई जय श्रीराम का जोरदार नारा।

वही पूर्व मंत्री व बीजेपी के पूर्व विधायक  जनक राम ने अपने सम्बोधन में न सिर्फ नितीश कुमार पर जमकर हमला किया वही दलित डीएम के हत्यारे को जेल से बहार निकालने पर नितीश कुमार को दलित विरोधी बताया। जनक चमार यही नहीं रुके। बल्कि, खुद को बीजेपी में होने की बात करते हुए कहा की बीजेपी में न सिर्फ दलित पिछडो का सम्मान किया जाता है। बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के दलित पिछडो और गरीबो की चिंता कर उनके उत्थान के लगातार प्रयास कर रहे है।

वही उन्होंने कहा कि अखबार और टीवी के माध्यम से आप बिहार के पलटू राम मुख्यमंत्री को देख रहे हैं। ये दलित विरोधी सरकार बिहार में चल रही हैं। आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि समय-समय पर कैसे दलित को ये कुचलने का काम करते है। इनके राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं है। डीएम के हत्यारे को, दलित के हत्यारे को जेल से बाहर किया जा रहा है। इतना ही नहीं बिहार के पलटू कुमार बिहार के दलित राज्यपाल को हेलीकॉप्टर मुहैया नहीं करवा रही है। जाति भावनाओं से पलटू कुमार पूरी तरह से ग्रसित हैं।

लेकिन देखिए भाजपा में एक दलित का बेटा जनक राम भाजपा के कारवा को लेकर आपके साथ में चल रहा है। इस बात को कमजोर तबके के लोगों को समझने की बात है। आने वाले दिनों में किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। वही उन्होंने राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के बीच में जाकर विपक्ष का नेता क्या कहता है। संविधान के अनुकूल काम नही किया जा रहा है।

वही जनक राम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप पढ़े लिखे नौजवान साथी हैं। संविधान में कहीं भी नहीं लिखा है कि जिसका बाप मुख्यमंत्री है उसका बेटा भी मुख्यमंत्री बने। उसकी पत्नी मुख्यमंत्री बने। लेकिन संविधान को दरकिनार करके संविधान के नाम पर गरीबों को गुमराह करके अपने परिवार को की सरकार लाना चाहते हैं। इसी लिए चाचा भतीजा के इस सरकार को उखाड़कर के फेकना है। जिसमे आपका सहयोग जरूरी है। इसीलिए किसी के बहकावे में आने की जरूरत नही है।

 

Related posts

Big Breaking : कोरोना की चपेट में आए बिहार विधान परिषद के सभापति , परिवार के लोग भी हुए कोरोना पाज़िटिव…

Bihar Now

वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में 22 जुलाई को भोजपुरी सिनेमा पर देखिए “अफसर बिटिया”

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो