Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पटना के ज्ञान भवन में होगी विपक्षी दलों की बैठक, 12 जून को 18 दलों के नेता हो सकते हैं शामिल…

पटना के ज्ञान भवन में तमाम विपक्षी नेताओं की बैठक 12 जून को होगी… इसमें तमाम दलों के बड़े नेता शामिल होंगे… इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे… इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता की रणनीति पर चर्चा होगी…

बैठक को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि 12 जून को पटना में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक होगी…

बताया जाता है कि अब तक 18 दलों के नेताओं ने पटना में प्रस्तावित बैठक में भाग लेने की सहमति दे दी है…. एक- दो और दलों से सहमति आने की उम्मीद की जा रही है… महागठबंधन के नेता विपक्षी एकता की मुहिम में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए इसे एक एक बड़ी कामयाबी के रुप में देख रहे हैं….

माना जा रहा है कि 12 जून को पटना में होने वाली बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के सीएम केजरीवाल, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वाम दल के नेता डी राजा सीताराम येचुरी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन सहित विपक्षी दलों के कई नेता इस बैठक में शामिल हो सकते हैं….

Related posts

2024 के मद्देनजर बिहार में बीजेपी करेगी बड़ी सभाएं ….पीएम भी कर सकते हैं बिहार का दौरा…

Bihar Now

3 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन,4 गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई…

Bihar Now

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में कितने लोगों की समस्याओं की गई समाधान ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो