Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

कटिहार में NIA का छापा, PFI से जुड़े महबूब आलम की तलाश में पहुंची टीम…

बड़ी खबर कटिहार से है जहां पीएफआई से जुड़े मामले को लेकर एक बार फिर बिहार के कटिहार मेंएनआईए का छापा पड़ा है. एनआईए की टीम सुबह से ही मुज्जफर टोला वंशी नगर में छापेमारी कर रही है. एनआईए की टीम यहां पीएफआई से जुड़े आरोपी महबूब आलम की तालाश में पहुंची है.

:मिल रही जानकारी के मुताबिक, पीएफआई से जुड़े महबूब आलम के गांव में एनआईए की टीम पहुंची है. जहां पीएफआई लीडर महबूब आलम की तलाश में तीन थाना की पुलिस टीम शामिल है. हसनगंज थाना क्षेत्र के मुज्जफर टोला वंशी नगर में ये छापेमारी चल हो रही है.

बता दें कि यहां चौथी बार एनआईए टीम का सर्च अभियान चल रहा है. ये छापेमारी फुलवारीशरीफ टेरर मॉड्यूल को लेकर हो रही है, जिसमें आरोपी महबूब आलम अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जबकि इस मामले में कई अन्य आरोपी जेल में बंद हैं…

गौरतलब है कि पटना में फुलवारीशरीफ टेरर मॉड्यूल की भनक पुलिस को तब लगी जब 12 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरे होना था. इससे पहले 11 जुलाई को फुलवारीशरीफ में संदिग्ध अतहर परवेज और जलालुद्दीन को पकड़ा गया.

ये लोग प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर बड़ी साजिश का षड्यंत्र रच रहे थे. FIR में दर्ज बयान के आधार पर बताया गया कि बहुत से लोग पीएम के आगमन को लेकर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं…

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पार्टी नेताओं के साथ महामंथन शुरू, आगामी चुनाव के मद्देनजर ले रहे हैं फीडबैक …

Bihar Now

दाखिल खारिज के नाम पर BDO के रूम महिला को बुला CO कर रहा था गंदा काम, पुलिस ने किया अरेस्ट..

Bihar Now

आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने जताया शोक, कहा – उनका निधन समाज और बिहार के लिए अपूर्णीय क्षति…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो