Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

सारण : संतरी के साथ खड़ा था होमगॉर्ड, DDC पर लगा लोहे के रॉड से पीटने का आरोप; डीएम के पास पंहुचा मामला…

बिहार के छपरा जिले के सारण से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिहार पुलिस में होमगॉर्ड पोस्ट पर कार्यरत एक सिपाही ने डीडीसी पर बड़ा आरोप लगाया है। यह जवान डीडीसी के आवास पर ड्यूटी में तैनात था। होमगार्ड के जवान ने डीसीसी की शिकायत को लेकर डीएम के सामने अपनी फ़रियाद लगाई है..

दरअसल, छपरा में सारण के डीडीसी के आवास पर ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की शिकायत जिलाधिकारी अमन समीर से की है। घटना के बाद होमगार्ड के जवान अशोक कुमार साह छपरा सदर अस्पताल में भर्ती थे …

अशोक कुमार साह ने बताया कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा रॉड से उनकी पिटाई की गई है, जिससे वह घायल हो गए। होमगार्ड के जवान का आरोप है कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी गाली गलौज और मारपीट करती हैं। इसी बात का विरोध करने पर अब उसकी पिटाई कर दी गयी..

इस पुर मामले में घायल जवान अशोक कुमार साह ने बताया है कि, गृह रक्षा वाहिनी संख्या 2216 उनकी प्रतिनियुक्ति डीडीसी आवास पर है। सोमवार की रात लगभग 12:00 बजे डीडीसी प्रियंका रानी अपने आवास से बाहर आईं और डीडीसी प्रियंका रानी बाहर आई तो मैं उस समय उनके संतरी के साथ बाहर में खड़ा था..

तभी डीडीसी ने अपनी गाड़ी से उतरकर ड्राइवर से रॉड मांगा कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पिटाई करना शुरू कर दीं। जिसके बाद घायल अवस्था में होमगार्ड के जवान का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है..

Related posts

छठ घाट की सफाई के दौरान मिला शव, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

Breaking : मधेपुरा के मुरलीगंज में भाजपा की बैठक के दौरान चली गोलियां, एक घायल

Bihar Now

हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने बदला आदेश, इस तारीख को होगा छात्र संघ चुनाव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो