Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : समस्तीपुर में फिर बैंक से 60 लाख की लूट, स्थानीय लोगों ने दो अपराधियों को बनाया बंधक… “सु”शासन का इकबाल खत्म !…

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दो बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा से करीब 60 लाख रुपए लूट लिए हैं। सुबह सुबह लूट की इस बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इस घटना के बारें में बताया जा रहा है कि, दो बाइक से 5 की संख्या में आए अपराधियो ने समस्तीपुर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा से करीब 60 लाख रुपए लूट लिए। जानकारी के मुताबिक, बैंक खुलते ही तीन अपराधी दूसरे ग्राहकों के साथ ही शाखा में घुस गए और बैंक के प्रबंधक समेत अन्य कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बैंक का कैश बॉक्स खुलवाया और सभी रुपए झोले,कार्टून,बोरे में भरकर निकल गए। झोला से लाखों रुपए के बंडल के साथ देशी पिस्तौल भी बरामद।

इधर, इस लूट की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगो ने भाग रहे अपराधियो का पीछा करना शुरू कर दिया।करीब तीन किलोमीटर दूर भागने के दौरान बाइक से एक अपराधी गिर गया।उसके पास रुपए भरा झोला और एक कार्टून भी था।बाकी रुपए जो बोरे में था उसे लेकर बाकी अपराधी भागने में सफल रहा। हलांकि, उसके द्वारा पहले अपराधी के पकड़े जाने से कुछ दूर आगे जाकर अपनी बाइक और रुपए भरा दूसरा झोला छोड़कर हुआ फरार। लेकिन, इसके बाबजूद दो बोरा रुपया अब भी भागे अपराधियो के पास ही है।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बंधक बना कर रखे गए अपराधी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।साथ ही भाग निकले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।कुल कितने रुपये की लूट हुई और कितना बरामद हो गया है इसकी सही जानकारी फिलहाल नही मिल पा रही है।

अफरोज, बिहार नाउ, समस्तीपुर

­

Related posts

अंतरराज्यीय ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश,दो गिरफ्तार…

Bihar Now

Bihar Now

Breaking : अररिया में SP आवास से 250 मीटर दूर बैंक ऑफ इंडिया से दिन-दहाड़े 50 लाख की लूट, सुशासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो