Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

विपक्षी एकता पर चिराग पासवान ने साधा निशाना… कहा- अगुवानी पुल की तरह ही धराशाई होगा नीतीश का सपना…

लोजपा रामविलास पासवान सुप्रीमो चिराग पासवान ने गुरुवार को पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। चिराग पासवान ने कहा कि, अगुवानी पुल की तरह ही नीतीश कुमार का सपना भी धराशाई हो जाएगा। इसेक साथ ही चिराग पासवान ने बताया कि 28 नवंबर को उनकी पार्टी बिहार में एक बड़ी रैली करने जा रही है…

दरअसल, 28 नवंबर को लोजपा (रा) पार्टी की स्थापना दिवस है। जिस दिन चिराग नीतीश सरकार के खिलाफ बिहार में बड़ी रैली करेंगे। और साथ ही पार्टी इस दिन एक बड़ा ऐलान भी करेगी। अनुमान लगाया जा रहा कि, चिराग इस दिन किस पार्टी से गठबंधन करेंगे। इसका ऐलान कर सकते हैं..

वहीं लोकसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान की मुहिम बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के बैनर तले राज्य में घूमने की तैयारी कर रहे हैं। चिराग इसके तहत बिहार के लोगों से भी वाट्सअप के जरिए सुझाव मांगे हैं ताकि चिराग अपने घोषणापत्र में जोड़ सकें। साथ ही सात सदस्यीय टीम की गठन की गई है जो हरेक बिंदुओं पर काम करेंगी। इसके साथ ही पार्टी के नीतियों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर घर तक पहुंचाऐगी..

बताते चलें कि, विपक्षी एकजूटता को लेकर चिराग ने कहा कि जिस तरह अगुवानी पुल धराशाई हुआ है उसी तरह से नीतीश का सपना भी धराशाई होगा। बिहार के लोग ही जब मुख्यमंत्री को नहीं माना तो विपक्ष क्या मानेंगे। लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि सीटों को लेकर कोई गलतफहमी नहीं है। समय आने पर सब क्लियर की जाएगी…

Related posts

Tax Free Pokies Strategies And Tips

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 576 पुलिस वाहनों का किया लोकार्पण, पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वाहनों को किया गया रवाना…

Bihar Now

भोजपुरी सिंगर शिव कुमार बिक्कू का गाना “रंगदारी मिलल बा विरासत में” हुआ रिलीज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो