Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारबॉलीवुडमनोरंजन

भोजपुरी सिंगर शिव कुमार बिक्कू का गाना “रंगदारी मिलल बा विरासत में” हुआ रिलीज…

भोजपुरी सिंगर शिव कुमार बिक्कू का नया भोजपुरी गाना “रंगदारी मिलल बा विरासत में” आज रिलीज हो गया है। इस गाने में शिव कुमार बिक्कू ने अपने ही अंदाज में जबरदस्त आवाज दी है जिससे भोजपुरी संगीत प्रेमियों का खूब प्यार मिल रहा है।

वही गाने में इसके बोल के अनुसार शिव कुमार बिक्कू का दबंग अंदाज भी देखने को मिला है, जिसमें पिस्टल के साथ नजर आए हैं। यह गाना बेहद एंटरटेनिंग है और यह सबको पसंद भी आने वाली है। इस गाने को लक्ष्मी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे अब तक बहुत सारे लोगों ने देख भी लिया है।

लिंक : https://youtu.be/GnTc3ChlQTk

वहीं गाना “रंगदारी मिलल बा विरासत में” को लेकर शिव कुमार बिक्कू ने कहा है कि यह गाना बेहद मनोरंजक और डांस वाला है, जिसे मैंने गया है। मैं भोजपुरी के तमाम दर्शकों और श्रोताओं से आग्रह करूंगा कि आप मेरे इस गाने को एक बार जरूर देखें। मुझे विश्वास है कि आपको हमारा यह गाना पसंद आएगा और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी फॉरवर्ड करेंगे। गाने का थीम और कांसेप्ट बिल्कुल भी अलग है जो हमारे इस गाने की यूएसपी है।

उन्होंने कहा कि आपके प्यार और आशीर्वाद से हमें और अच्छे भी गाने करने के लिए प्रेरणा मिलती है। इसलिए मैं चाहूंगा कि आप मेरे गाने को जरूर देखें और अपने विचार भी हमसे साझा करें।

गौरतलब है कि गाना “रंगदारी मिलल बा विरासत में” को शिव कुमार बिक्कू ने गाया है। लेकिन इस गाने के गीतकार रोहन हलचल है जबकि संगीत का विकी वॉक्स है। मिक्सिंग अंकित अहीर ने किया है और वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी है। सहयोग अरविंद पांडे का मिला है। मैनेजर कुलदीप है और निर्माता मयंक पांडे हैं।

Related posts

झूठ का पुलिंदा है राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट कार्ड : चित्तरंजन गगन

Bihar Now

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान,8 फरवरी को वोटिंग…

Bihar Now

Breaking : गोली से घायल कोचिंग संचालक की इलाज के दौरान पटना में मौत, दो दिन पूर्व अपराधियों ने मारी थी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो