Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा – कांग्रेस की नहीं हो सकती अनदेखी…

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार में हो रही देरी पर सियासत गरमाती जा रही है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस सधे अंदाज में बैटिंग कर रही है और आगे बढ़ रही है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर बड़ा बयान दिया है।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल्ली से पटना आते ही कैबिनेट विस्तार की तारीख़ फाइनल हो जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद से शुक्रवार को हुई मुलाकात के दौरान भी इस मामले पर चर्चा हुई, जिसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि वे शनिवार को पटना लौंटेंगे तो इस मामले पर सीएम नीतीश कुमार से बात करेंगे… हालांकि तेजस्वी यादव पटना आज लौट‌ चुके हैं..

इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड और आयोग में भी कांग्रेस पार्टी को जगह मिलेगी, सबकुछ ख़त्म नहीं हुआ है। कांग्रेस पार्टी को भी जगह मिलेगी । उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि कांग्रेस की अनदेखी कर कैसे कुछ हो सकता है। कांग्रेस को उचित भागीदारी और उचित हिस्सेदारी मिलेगी।

Related posts

ब्राहमणों पर RJD के पूर्व विधायक की विवादित टिप्पणी पर ब्राहमण समाज में जबरदस्त आक्रोश … कहा – मांगे माफी, नहीं तो‌ करेंगे केस दर्ज…

Bihar Now

बेगूसराय में घर से बुलाकर मर्डर, हत्या के बाद खेत में फेंका शव, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

महात्मा गांधी सेतु पुल निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस एमएलसी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो