Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुंबई में विपक्षी दलों (INDIA) की तीसरी बैठक कब होगी , जानने के लिए पढ़िए ये खबर !….

2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के उद्देश्य से बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में होनी है।

मुंबई में होने वाली तीसरे चरण की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को हो सकती है हालांकि फिलहाल आधिकारिक तौर पर बैठक की तारीख की घोषणा नहीं हो सकी है।

दरअसल, विपक्षी दलों की पहली बैठक पटना में सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद बैंगलुरू में दूसरे चरण की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में विपक्ष के 26 दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए थे और बीजेपी के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन बनाया था।

उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि मुंबई में तीसरे चरण की बैठक होगी और इस बैठक में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A का संयोजक कौन होगा, इसे तय कर लिया जाएगा।

मुंबई में तीसरे चरण की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को हो सकती है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्य के रूप में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चाबंदी

 

और तेज कर दी है।

Related posts

सहरसा मेंं आतंकी गतिविधि की खबरें पूरी तरह से अफवाह – SP

Bihar Now

अहले सुबह सड़क किनारे संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद, हत्या कर सड़क पर फेंकने की आशंका, आरोपी पर कार्रवाई कब ?

Bihar Now

Breaking : शिक्षक बहाली को लेकर परीक्षा की संभावित तिथि घोषित… BPSC ने जारी की तिथि…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो