Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहार

बिहार में बेखौफ बदमाश !.. युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने सुबह सवेरे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले की है….

दरअसल, रविवार की सुबह पटेल नगर मोहल्ले में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। युवक की पहचान पोस्टमार्टम रोड निवासी राकेश कुमार के बेटे अमन राज के रूप में हुई है। आनन फानन में घायल अमन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई…

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सुबह सवेरे हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है…

Related posts

बिहार पहुंचे बाबा बागेश्वर तो लालू की बेटी रोहिणी ने इस तरह लगाई अर्जी, कर दी ये मांग

Bihar Now

पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर तेजस्वी यादव का तंज !…आज बिहार दौरे पर रहेंगे मोदी…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का RJD में स्वागत है…. BJP पर आश्रित हैं नीतीश कुमार, जगदानंद सिंह का सियासी हमला !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो