Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में लू का प्रकोप जारी, चार जिलों में अब तक 9 लोगों की मौत, 6 जिलों में रेड अलर्ट … सभी स्कूलों को बंद करने का DM ने दिया निर्देश…

पटना : राजधानी मे पड़ रही भीषण गर्मी से पूरा बिहार झुलस रहा है। कई जिलों में तापमान 42-43 डिग्री के आसपास रह रहा है। आने वाले दिनों में भी इसमें कोई राहत नहीं मिलने की उम्मीद नहीं है। गर्म हवाओं से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वहीं राजधानी पटना में भीषण गर्मी और तेज लू को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने जिले के सारे स्कूल को फिलहाल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल पटना में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने राजधानी पटना के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को 24 तक बंद रखने का आदेश दिया है। इससे पहले 12 से 18 जून तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए थे….

बता दें कि शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी ने फिर से आदेश जारी किया और पुनः पठन-पाठन कार्य स्थगित रखने का आदेश निर्गत किया है। जिलाधिकारी ने पटना दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत ये आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के इस निर्देश को विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापक को इसे लागू करना होगा।

Related posts

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, 11 लोगों को अपराधियों ने मारी गोली…एक की मौके पर ही मौत,10 गंभीर रूप से घायल… कहां है “सु”शासन की सरकार ?…

Bihar Now

फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए क्रैश कोर्स प्रोग्राम की शुरुआत, बिहार के 10 जिलों में ट्रेनिंग की होगी सुविधा.. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पीएम को जताया आभार, कहा – इस प्रोग्राम से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिलेगी मजबूती…

Bihar Now

पटना हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज से फिर शुरू हुई जातीय जनगणना, पटना DM ने किया सर्वेक्षण…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो