Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क की भी आवश्यकता,आयोजित सेमिनार में चाणक्या के डायरेक्टर ने रखे विचार…

सफलता के शीर्ष रिकॉर्ड के साथ चाणक्या आईएएस एकेडमी देश की अग्रिम संस्था है। एकेडमी ने बोरिंग कैनाल रोड स्थित शाखा में सेमिनार का आयोजन कर वैसे अभ्यर्थियों की अनुशंसाओं को काफी कम किया है जो अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक है।

सेमिनार में संस्थान के संस्थापक और निदेशक A.K. मिश्रा एवं रीजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के लिए केवल कड़ी मेहनत की ही नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क की भी आवश्यकता होती है। उम्मीदवारों को सफल होने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ-साथ एक स्पष्ट रणनीति की भी आवश्यकता होती है।

A.K. मिश्रा ने सिविल सेवा परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए अभ्यर्थियों को यह भी मार्गदर्शन दिया कि कैसे सही वैकल्पिक विषय का चयन किया जाए, कैसे प्रभावी ढंग से समय का प्रबंधन किया जाए और कैसे मजबूत लेखनशैली विकसित की जाए।

चाणक्या आईएएस एकेडमी के स्वर्णिम उपलब्धियों की चर्चा करते हुए डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि चाणक्या आईएएस एकेडमी अपने सभी छात्रों को सर्वोत्तम मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने एवं उन्हें सिविल सेवक बनने के अपने सपने को हासिल करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए डो. कृष्णा सिंह ने बताया कि चाणक्या आईएएस एकेडमी के पटना बिहार में तीन ब्रांच बोरिंग कैनाल रोड, बोरिंग रोड चौराहा और राजा बाजार समेत देश के 16 राज्यों में 30 शाखाएं हैं।

हाल ही में प्रकाशित 66वीं बीपीएससी परीक्षा में संस्थान ने 138 छात्रों के चयन में अपनी प्रत्यक्ष भूमिका को निभाया है। विस्तृत निःशुल्क counselling के लिए छात्र 7303763226, 7838398368 या 8929513755 पर कॉल कर सकते हैं।

Related posts

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस पर DGP ने तोड़ी चुप्पी…कहा – जात, धर्म, मजहब के चश्मों से नहीं,साक्ष्य के आधार पर जानें सच्चाई…

Bihar Now

पटना के एसडीओ समेत कई आला अधिकारियों पर केस दर्ज, लाठीचार्ज से खफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने करवाया केस दर्ज

Bihar Now

Big Breaking : राबड़ी आवास में CBI की रेड, लालू यादव के 15 ठिकानों पर सीबीआई की रेड…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो