Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

पटना के एसडीओ समेत कई आला अधिकारियों पर केस दर्ज, लाठीचार्ज से खफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने करवाया केस दर्ज

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने पटना के कई अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने का परिवाद दायर किया है।अपने परिवाद में कांग्रेस अध्यक्ष ने सदर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर स्वर्णप्रभात कोतवाली थानेदार रमाशंकर सिंह और श्रम प्रवर्तन अधिकारी संजय कुमार के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मुकदमा दायर किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि जन वेदना मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठी चार्ज किया गया जो पूरी तरह से गलत है अब इस मामले की सुनवाई आज होगी।

आपको बता दे कि कांग्रेस ने केंद्र और बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ सदाकत आश्रम से जन वेदना मार्च की शुरुआत की थी लेकिन हड़ताली मोड़ पर मार्च पहुंचने के बाद पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद बात बढ़ गई और पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया पुलिस लाठी चार्ज में कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोटें भी आयीं थी।

इसके बाद पुलिस ने 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया यह मामला विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उठाया गया और विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर हमला बोला कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कई दिन सदन की कार्यवाही बाधित रहे।

Related posts

आरजेडी नेता ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी जेडीयू विधायक के भाई और भतीजा गिरफ्तार…

Bihar Now

बड़ी खबर: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग, एक की मौत,चार की हालत नाजुक

Bihar Now

मांझी के बेटे को केंद्र का तोहफा, संतोष सुमन को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो