Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

तूल पकड़ रहा थानाध्यक्ष का मामला , सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन…

कल छातापुर थाना ध्यक्ष द्वारा निर्दोष पर लाठी चार्ज के विरोध मे सेकडों ग्रामीणो द्वारा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है .सड़क जाम भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर बाजार मे की गई है. विरोध मे ग्रामीणो द्वारा बाजार भी बंद रखा गया और सड़क पर आगजनी कर छातापुर थानाध्यक्ष के विरुद्ध लोगो ने आक्रोश जताया ।

आपको बता दें की यह सड़क जाम भीमपुर थाना से लेकर छतापुर थाना क्षेत्र लगभग 10 किलोमीटर तक लग गई है । जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानिय प्रतिनिधि रमेश कुमार मुखिया ने बताया कि छातापुर थानाध्यक्ष राघव शरण के रवैया से परेशान होकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है ।

दरअसल आरोप यह लगाया जा रहा है की थानाध्यक्ष द्वारा दुर्घटना के सिलसिले मे दुर्घटनाग्रस्त बाइक की खोज हेतु मछुआरों की बस्ती मे पहुँच थे ,इस दौरान ग्रामीणो और थानाध्यक्ष के बीच तीखी नोक झोंक हो गई ,जिसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा लाठी चार्ज कर दिया गया .आरोप है की महिलाओं के साथ भी बेरहमी से पिटाई की गई ।

निर्दोष लोगों की पिटाई से नाराज होकर लोगों ने थानाध्यक्ष छातापुर को निलम्बित कर उनके विरुध्द कानूनी करवाई करने की मांग कर रहे है ।लोगों ने यह भी कहा की जबतक उनकी मांगे पूरी नही होती है तब तक सड़क जाम रहेगी ।इस बीच प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने का काम किया जा रहा है ।

Dy.S.P त्रिवेणीगंज गणेश ठाकुर ने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा कि अभी परिस्थिति अनुकूल है…

प्रभाष चंद्रा , बिहार नाउ, सुपौल .

Related posts

Breaking : पटना और दरभंगा में NIA की छापेमारी, दरभंगा से एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार…

Bihar Now

Big Breaking : स्नान करने के दौरान नदी में डूबा एक बच्चा, रेस्क्यू में लगी NDRF…

Bihar Now

पटना की मेयर के बेटे हुए कोरोना पॉजिटिव,नगर निगम में मचा हड़कंप

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो